Categories: Uncategorized

“अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का कुख्यात चिटा तस्कर विजय बिहारी उर्फ डेविड अब बालूगंज पुलिस की रिमांड पर, गहन पूछताछ जारी”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से गिरफ्तार किये गये मुख्य सरगना चिट्टा सप्लायर आरोपी डेविड को जिला के अलग अलग थाने जैसे थाना ठियोग, थाना रामपुर, थाना कुमारसैन में दर्ज चिट्ठा तस्करी के मुकदमों में की जा रही जांच में कस्टडी ट्रांसफर कर रिमांड पर लिया जा रहा है ।
दिनाक 08.02.2026 को एक गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी शिमला में दो व्यक्तियों राहुल, पुत्र बहादुर सिंह, निवासी जुब्बल, जिला शिमला, व  विशाल वर्मा, पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी ठियोग, जिला शिमला, के कब्जा से 30.700 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया था जिस पर पुलिस थाना बालूगंज में NDPS ऐक्ट की धारा 21 के अन्तर्गत मुकद्दमा नंबर 22/2026 पंजीकृत किया था। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने बरामद किए चिट्टा/हेरोइन का backward linkage स्थापित करने के लिए अन्वेषण अमल में लाया जो दौराने अन्वेषण पाया गया कि यह चिट्टा/हेरोइन दोनों आरोपियों द्वारा जिरकपुर से इसी नशा तस्कर डेविड नाम के व्यक्ति से खरीदा था।
दिनांक 23-03-2026 को मुकदमा में आरोपी विजय बिहारी उर्फ डेविड पुत्र शालीग्राम निवासी बबियाल राणा काम्लेक्स थाना महेशनगर तह0 अम्बाला केंट जिला अम्बाला हरियाणा उम्र 28 वर्ष को Ld.ACJM-2 अदालत से Production Warrant व Custody Transfer हासिल करके 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस रिमांड में जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल CDR, बैंक लेन-देन तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह सामने आया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से “विजय बिहारी उर्फ डेविड” से संपर्क करके चिट्ठा खरीदा था, जो अंतरराज्यीय स्तर पर चिट्टा सप्लाई में संलिप्त पाया गया है।आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जिससे विस्तृत पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क व अन्य लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

58 minutes ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

1 day ago