Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना ठियोग पुलिस को अभियोग संख्या 07/2026 दिनांक 14.01.2026 अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 14.01.2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर रहीघाट (जीरो प्वाइंट) पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति अभिलाष (33 वर्ष) निवासी तहसील कोटखाई को पकड़ा गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 13.5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया, जिस पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले के आगामी अन्वेषण के दौरान डिजिटल साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ के मुख्य सप्लायर रोबिन (38 वर्ष) पुत्र सोमदत निवासी खरड़ पंजाब को पिछले कल खरड़ (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया व 03 दिन पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ जारी है।

इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अभिलाष के विरुद्ध चालान माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है तथा मामले में आगामी अन्वेषण प्रगति पर है।
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा एनडी&पीएस मामलों में बैकवर्ड लिंकज (आपूर्ति श्रृंखला के स्रोत) पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए सराहनीय सफलता प्राप्त की गई है।

वर्ष 2025 में बैकवर्ड लिंकज के तहत कुल 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि वर्ष 2026 में इस दिशा में दस गुना अधिक कार्यवाही करते हुए पिछले डेढ़ महीनों में ही अब तक  11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिला शिमला पुलिस मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है तथा आम नागरिकों से अपील करती है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

58 minutes ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

1 day ago