शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण कर फिरौती मांगने के प्रयास के गंभीर मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले की गहन जांच के दौरान अब मुख्य साजिशकर्ता आरोपी मनीश वर्मा @ मनु पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह, निवासी गाँव जघेड़ी, डाकघर एवं तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, वर्तमान पता चकदेहल भट्टाकुफर, शिमला, आयु 46 वर्ष। को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी मन्नू प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदारी का काम करता है।जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी मन्नू ही इस पूरे अपराध का मास्टरमाइंड था। उसने पीड़ित आर्यन की दैनिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी तथा उसकी दिनचर्या, आने-जाने के समय और स्थानों की पूरी जानकारी जुटाकर योजनाबद्ध तरीके से अपहरण की साजिश रची। आरोपी द्वारा अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस द्वारा की गई सटीक कार्रवाई एवं छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार एवं 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
आरोपी मनु एक आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके खिलाफ निम्नलिखित मुकदमे दर्ज पाए गए हैं
मुताबिक रिकोर्ड पुलिस थाना कुमारसैन के मुस्समी टाशी नेगी पुत्र स्व श्री सुंदर सिंह नेगी गांव व डा० नारकण्डा तह० कुमारसैन जिला शिमला के खिलाफ मु० न० 111/10 दिनाक 6-11-2010 341,323,147,149 IPC पंजीकृत किया गया था।
शिमला पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब मुख्य साजिशकर्ता को भी दबोच लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
शिमला पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि ऐसे जघन्य अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…