ज्वालामुखी मंदिर तीन दिन छठी सप्तमी अष्ट्मी 24 घंटे रहेगा खुला, चार दिन में एक लाख श्रद्धालु, 25 लाख चढ़ावा

0
22

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा ,संवाददाता ),

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। छठी, सप्तमी और अष्टमी के दिन ज्वालाजी मंदिर को लगातार 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालु बिना बाधा के दर्शन कर सकें।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 150 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जबकि निगरानी के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था के साथ व्रतधारियों हेतु विशेष फलाहार भी उपलब्ध कराया गया है।

मंदिर अधिकारी अजय मंड़याल ने बताया कि चार दिनों में करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और तीन नवरात्रो की गणना के अनुसार लगभग 25 लाख रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

देशभर से पहुंचे भक्तों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। उधर, मंदिर पुजारी एवं न्यास सदस्य अविनेदर शर्मा ने बताया कि पंचम नवरात्र पर माता स्कंदमाता की विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन, यज्ञ और पूजन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कामना की कि माता ज्वाला सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here