शिमला पुलिस द्वारा नाबालिग चोर गिरोह का भंडाफोड़: 4 नाबालिग आरोपी पकड़े गए”

0
247

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

दिनांक 20 मार्च 2026 को रात करीब 3:00 बजे थाना सुन्नी में श्री टेकचंद (साइट इंचार्ज, सड़क निर्माण कंपनी BPM) द्वारा सूचना दी गई कि कुछ व्यक्तियों ने सड़क निर्माण में लगी मशीनों से डीजल और बैटरियां चोरी कर ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां से दो पिकअप गाड़ियां (HP30-5790 और HP06B-5527) बरामद की गईं। तीन नाबालिग आरोपी पकड़े जाने के डर से ढांक में उतर गए थे, जिन्हें पुलिस ने जोखिम उठाते हुए रस्सियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर हिरासत में लिया। चौथे आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने मौके पर ही शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 11/2026 दिनांक 20.03.2026 के तहत धारा 303(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा जारी है।

जिला पुलिस शिमला कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला पुलिस शिमला सभी नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here