नाहन में 19 मार्च को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, मेंटेनेंस कार्य के चलते फैसला

0
70

संध्या कश्यप नाहन।

नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के कई क्षेत्रों में 19 मार्च 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड द्वारा लाइनों और ट्रांसफार्मरों के आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) के चलते यह निर्णय लिया गया है।विद्युत उपमंडल नाहन के एसडीओ संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुचारू बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस तरह के मेंटेनेंस कार्य जरूरी होते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरपुर मोहल्ला, एसएफडीए हॉल के आसपास का क्षेत्र, मेहता पार्किंग और कालीस्थान मंदिर के समीपवर्ती इलाकों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।इस दौरान चार प्रमुख डीटीआर (DTR) — 63 केवीए एफएफ, 63 केवीए फायर स्टेशन, 100 केवीए न्यू को-ऑपरेटिव बैंक और 400 केवीए फाउंड्री ट्रांसफार्मर — से जुड़े सभी फीडर और कनेक्शन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगे।एसडीओ संतोष कुमार ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here