करालघाट में संदिग्ध हालात में युवक-युवती की मौत, पेड़ से लटका मिला युवक, पास में युवती का शव

0
194

नरेंद्र कुमार सोलन ।

सोलन जिले के करालघाट क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सूर देवता मंदिर के समीप एक युवक पेड़ से लटका हुआ मिला, जबकि कुछ दूरी पर एक युवती हेलमेट पहने अचेत अवस्था में पड़ी हुई पाई गई, जो प्रथम दृष्टया मृत प्रतीत हुई।जानकारी के अनुसार 16 मार्च को पुलिस पोस्ट भोजनगर को इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। इसके बाद थाना परवाणू के प्रभारी और एसडीपीओ परवाणू भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया।प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को मौके पर बुलाया। अनौपचारिक पूछताछ में यह सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे को जानते थे।मृतकों की पहचान याशिका लामा (20), पुत्री राजू, स्थायी निवासी नेपाल व वर्तमान निवासी देओंघाट, और करण (21), पुत्र लायक राम, निवासी गांव पदग्यानी, डाकघर कुमारहट्टी, जिला सोलन के रूप में हुई है।घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से परीक्षण करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर रही है। एफएसएल की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा।पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here