Categories: Uncategorized

सराज के मगरूगला में खाई में गिरी कार , पति की मौ#त, पत्नी गंभीर रूप से घायल

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता) ,

जिला मंडी के सराज क्षेत्र के मगरूगला में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन होने से एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय अमित गौतम पुत्र अमर सिंह निवासी सयोबाग बबेली, जिला कुल्लू अपनी पत्नी पूनम के साथ कार नंबर (एचपी 34E-8713) में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वे सराज क्षेत्र के मगरूगला के समीप पहुंचे तो मोड़ पर सड़क पर जमी बर्फ के कारण कार अचानक फिसल गई। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के दौरान कार में सवार पूनम सड़क से कुछ दूरी पर वाहन से बाहर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं चालक अमित गौतम कार सहित गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायल महिला को खाई से बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान अमित गौतम निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बर्फबारी के बाद पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों पर बढ़ी फिसलन के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

24 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

24 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago