Categories: Uncategorized

शिलाई के क्यारी गुंडाह में जिंदा जले 6 पशु

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। यहाँ ग्राम पंचायत क्यारी गुंडाह (खटना-धार) में एक पशुशाला में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में छह बेजुबान पशुओं की जान चली गयी ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना स्थानीय निवासी बलवीर सिंह पुत्र मदन सिंह की पशुशाला में घटित हुई। बताया जा रहा है कि आग इतनी अचानक और तेजी से फैली कि जब तक परिवार के सदस्य और ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी विकराल थीं कि अंदर बंधे पशुओं को बाहर निकालने का रत्ती भर भी मौका नहीं मिल सका और देखते ही देखते सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो गया।आग की भेंट चढ़ने वाले पशुओं में दो दुधारू गाय, दो बैल और दो बकरे शामिल थे, जो जिंदा जलकर राख हो गए। स्थानीय समाजसेवी जगपाल सिंह चौहान ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति इस हादसे के बाद बेहद दयनीय हो गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि प्रभावित परिवार के नुकसान का तुरंत आकलन किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…

2 hours ago

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…

2 hours ago

रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…

3 hours ago

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें, 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…

3 hours ago

जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…

9 hours ago

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में किया गया बदलाव

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही मान्य होगी…

10 hours ago