Categories: Uncategorized

रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिमला पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के अतिरिक्त आपदा मित्र भी शामिल रहेंगे, जिनका पूर्वाभ्यास 11 अप्रैल से आरम्भ होगा। इसी प्रकार, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
अनुपम कश्यप ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, सभी के बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा बेहतर सजावट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां तय समय सीमा तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक का संचालन सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर ने किया।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, उपमण्डल दण्डाधिकारी (शिमला ग्रामीण) मंजीत शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ भुवन शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

झूठ से हर दिन अपनी किरकिरी करवा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…

1 hour ago

शिलाई के क्यारी गुंडाह में जिंदा जले 6 पशु

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…

1 hour ago

कालाअंब के इन क्षेत्रों में 15 मार्च को रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…

1 hour ago

जिला में इस वर्ष हुई 42 सड़क दुर्घटनाओं में 19 मौतें, 11 स्वयं चला रहे थे वाहन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…

2 hours ago

जिला में नहीं गैस, पेट्रोल, डीजल की कोई कमी, अनावश्यक भण्डारण न करें – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…

9 hours ago

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में किया गया बदलाव

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ), अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही मान्य होगी…

9 hours ago