एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में किया गया बदलाव

0
721

केलांग (रंजित लाहौली ,संवाददाता ),

अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही मान्य होगी अगली बुकिंग

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग विवेक गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अब उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले की सभी गैस एजेंसियों में एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने या जल्दबाजी में गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है।
जिला नियंत्रक ने बताया कि पहले उपभोक्ता पिछली डिलीवरी प्राप्त होते ही अगली सिलेंडर बुकिंग कर सकते थे, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग करने के लिए पिछली डिलीवरी के बाद कम से कम 25 दिन का इंतजार करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन करें तथा विभाग का सहयोग करें, ताकि जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here