मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

0
717

निशेष शर्मा राजगढ़।

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिरमौर जिले के नारग क्षेत्र के एक युवक को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी गांव शादियाबाग, डाकघर नारग, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई करने का आरोप है।पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव मोहाली के सेक्टर-80 में किराये के कमरे में रह रहा था और वहीं से हिमाचल सहित अन्य क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई करता था। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी जितेन्द्र ठाकुर से पूछताछ और उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की गई।जांच के दौरान गौरव का नाम सामने आने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोहाली में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र ठाकुर कई बार गौरव से चिट्टा खरीद चुका था।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी चिट्टा तस्करी में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन तथा पुलिस थाना धर्मपुर में पहले से मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here