नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की ।

0
35

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से राज्य सभा के लिए सांसद के रूप में  निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल करने के उपरान्त राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होने विधान सभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर उनका आर्शीवाद लिया।

                 इस अवसर पर हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने निर्विरोध नव-निर्वाचित राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। पठानियां ने कहा कि उन्हें आशा है कि अनुराग शर्मा सांसद के रूप में भारतीय सदन में हिमाचल के विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हि0प्र0 हर्ष वर्धन चौहान, आयुष मंत्री हि0प्र0 सरकार यादविन्द्र गोमा, विधायक किशोरी लाल, कुलदीप राठौर तथा मलेन्द्र राजन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here