Categories: Uncategorized

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई मशीन भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2026 को रिकाया इंटरप्राइजिज, राजपुरा रोड नालागढ़ के एचआर मैनेजर अनिल ठाकुर ने पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 18 फरवरी की रात करीब 10 बजे 4 से 5 अज्ञात लोग बंद पड़ी फैक्ट्री में जबरदस्ती घुस आए। आरोपियों ने वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया और हाइड्रा मशीन की मदद से फैक्ट्री में रखी गियर बॉक्स मशीन को ट्रक में लोड कर चोरी कर ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नालागढ़ पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 6 मार्च 2026 को दो आरोपियों अवतार सिंह उर्फ थोना निवासी गांव बांबिरपुर तहसील बद्दी और भजन निवासी गांव ढाणा तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चोरी की गई करीब 50 लाख रुपये की गियर बॉक्स मशीन और वारदात में इस्तेमाल की गई हाइड्रा मशीन भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को 7 मार्च को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

4 hours ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

6 hours ago

न्यू शिमला क्षेत्र में व्यक्ति का शव बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू…

9 hours ago

छात्रा की थाली में पतंगा मिलने का मामला, Eternal University ने दी सफाई

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…

1 day ago

कैथल का शातिर अपराधी सतलुज नदी के पास मृत मिला; पुलिस को तलाशी में मिला ‘चिट्टा’

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…

1 day ago

दोची गांव में सड़क किनारे मिला नेपाली मजदूर का शव, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) कुलदीप निवासी तहसील जुब्बल ने थाना जुब्बल में सूचना…

1 day ago