पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

0
59

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ )

दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त के दौरान एक अभियुक्त को 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में अभियुक्त रोहित पुत्र श्री मंगत राम, निवासी गांव पालुआ, डा० चनैर, तहसील ठियोग, जिला शिमला, आयु 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना देहा में मुकदमा संख्या 08/26, दिनांक 28/02/2026, धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अन्वेषण के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 02/03/2026 को मामले में नशे की खेप के सप्लायर अजय चौहान पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद, निवासी गांव धारकालना, डा० देवठी, तहसील ठियोग, जिला शिमला, आयु 37 वर्ष को उपरोक्त मुकदमा में धारा 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय अदालत में पेश किया गया और जिसका 3 दिन पुलिस हिरासत रिमांड अदालत द्वारा प्रदान किया गया
मामले में आगे का अन्वेषण जारी है

जिला पुलिस शिमला नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने हेतु सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here