राजकीय महाविद्यालय संजौली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित

0
34

विकास शर्मा शिमला।

राजकीय महाविद्यालय संजौली में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. भारती भागड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में की।समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 500 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें विश्वविद्यालय स्तर के टॉपर, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा विभिन्न विस्तार गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राएं शामिल रहे।शैक्षणिक सत्र 2024-25 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शीर्ष 10 स्थानों में से 5 स्थान बी.कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त ‘खेलो इंडिया’ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों तथा निशानेबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाले छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में पीटीए (PTA) और ओएसए (OSA) के सदस्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।प्रधानाचार्या प्रो. भारती भागड़ा ने अपने संबोधन में सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. दीपक कपरेट ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।छात्र जीवन में ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को पहचान दिलाने का माध्यम बनते हैं। शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों से यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here