नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
पांवटा साहिब में शुरू हो रहे एतिहासिक होली मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिये पांवटा पुलिस के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। इस दौरान एसपी सिरमौर एन एस नेगी ने पांवटा में मेले में व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक की। मेले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस बल सहित रिजर्व की दो बटालियन समेत जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस व होमगार्ड बल के 350 जवानों तैनात किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से तुरन्त निपटा जा सके। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये अतिरिक्त पुलिस व होम गार्ड़ बल को मेले मे तैनात किया गया है।मेले के सफल आयोजन के लिये लोगों के सहयोग की भी जरुरत होती है। जिसकी हमे पूरी उम्मीद है।
नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित होली मेला चार मार्च से शुरु होगा जो दस मार्च तक चलेगा। इसी लिहाज से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। एसपी नेगी ने बताया कि मेले मे सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के लिये पांवटा साहिब को चार सेक्टरों मे बांटा गया। पूरे पांवटा में पुलिस का एक अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया गया है, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिये 24 घंटे तत्पर रहेंगे। उन्होने बताया कि पहले सेक्टर मे मेला स्थल, पुलिस थाना, गुरुद्वारा साहिब, एसडीएम कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद कार्यालय, यमुना घाट और सिविल अस्पताल को रखा गया है। दूसरे सेक्टर मे गर्ल्स स्कूल से वाई प्वायंट, मेन बाजार, हाउसिंग एरिया और बस स्टैंड को शामिल किया गया है।
तीसरे सेक्टर में यमुना बैरियर से बांगरण चौक, विश्वकर्मा चोक, देवीनगर, वार्ड नंबर 9 और 10 शामिल किया गया है। वहीं चौथे सेक्टर की बात करें तो इसमें बांगरण चौक से बद्रीपुर चौक, सब्जी मंडी एरिया, मिशन स्कूल एरिया, गवर्नमेंट काॅलेज एरिया, हरिपुर टोहाना रोड़, तारूवाला रोड़ और भुपपूर को रखा गया है। इस सेक्टर के जिम्मे पूरी ट्रेफिक व्यवस्था होगी, जिससे कि यमुना बैरियर से बद्रीपुर तक अहम् है। मेला स्थल पर वाॅच टावर बनेगा, जिस पर एक जवान हथियार से लैस होकर 24 घंटे डयूटी देगा। सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 सीसीटीवी केमरे लगाए जा चुके है। क्यूआरटी की गाड़ी और पीएसआर 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर नगर रखेगी। इस दौरान मेला इंचार्ज डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मेले मे सुरक्षा का जिम्मा 350 से अधिक पुलिस व होम गार्ड़ बल पर रहेगा



