Categories: Uncategorized

राजगढ़ में 6.90 करोड़ लोन विवाद, गिरवी संपत्ति से छेड़छाड़ का केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट।

राजगढ़: State Bank of India की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत पर पुलिस थाना राजगढ़ में एक बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, उषा कंवर पत्नी अनिल सचदेवा, निवासी सनौरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर ने वर्ष 2023 में SBI की परवाणु शाखा से सनौरा में कोल्ड स्टोर निर्माण के लिए ₹6.90 करोड़ का ऋण लिया था।बताया जा रहा है कि निर्धारित समय पर ऋण की किश्तें जमा नहीं की गईं, जिसके बाद बैंक ने खाते को एनपीए (NPA) घोषित कर रिकवरी प्रक्रिया शुरू की और नोटिस जारी किया।शिकायत में आरोप है कि नोटिस मिलने के बाद उषा कंवर ने अपने पति अनिल सचदेवा के साथ मिलकर ऋण राशि से खरीदी गई मशीनरी एवं अन्य उपकरणों को कथित रूप से कोल्ड स्टोर परिसर से हटा दिया।बैंक का आरोप है कि गिरवी रखी गई चल एवं अचल संपत्ति को गैर कानूनी तरीके से हटाया गया, जिससे बैंक के साथ अमानत में खयानत की गई है।पुलिस ने मामला धारा 316(2) व 3(5) BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

2 days ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

2 days ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

2 days ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

2 days ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

2 days ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

2 days ago