26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज 

0
1758

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता),

पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोजर गांव का है, जहाँ 26 वर्षीय रजनी की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। करीब ढाई साल पहले युवती ने सामाजिक मर्यादाओं की दीवार लांघकर प्रेम विवाह किया था।  

मृतका रजनी की मौत के बाद उसकी मां शिमला देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में दामाद रामकुमार उर्फ रोहित पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ढाई साल पहले रजनी और रामकुमार ने प्रेम विवाह किया था, जिसे समय के साथ दोनों परिवारों ने अपनी सहमति भी दे दी थी। लेकिन मां का आरोप है कि शादी के कुछ समय बीतते ही रामकुमार पिछले दो वर्षों से रजनी को न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, बल्कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ लगातार मारपीट भी की जा रही थी।

शिकायत में बताया गया कि पति ने रजनी और उसकी मासूम नन्हीं बेटी का मायके आना-जाना तक बंद कर दिया था। सामाजिक और पारिवारिक अलगाव के बीच रजनी इस कदर टूट गई थी कि उसे मौत को गले लगाना ही एकमात्र रास्ता नजर आया। घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर रजनी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है । मृतका के परिजनों ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम हर बारीक पहलू की तफ्तीश कर रही है और मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से गहन पूछताछ जारी है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज 

पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोजर गांव का है, जहाँ 26 वर्षीय रजनी की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। करीब ढाई साल पहले युवती ने सामाजिक मर्यादाओं की दीवार लांघकर प्रेम विवाह किया था।  

मृतका रजनी की मौत के बाद उसकी मां शिमला देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में दामाद रामकुमार उर्फ रोहित पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ढाई साल पहले रजनी और रामकुमार ने प्रेम विवाह किया था, जिसे समय के साथ दोनों परिवारों ने अपनी सहमति भी दे दी थी। लेकिन मां का आरोप है कि शादी के कुछ समय बीतते ही रामकुमार पिछले दो वर्षों से रजनी को न केवल मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, बल्कि दहेज की मांग को लेकर उसके साथ लगातार मारपीट भी की जा रही थी।

शिकायत में बताया गया कि पति ने रजनी और उसकी मासूम नन्हीं बेटी का मायके आना-जाना तक बंद कर दिया था। सामाजिक और पारिवारिक अलगाव के बीच रजनी इस कदर टूट गई थी कि उसे मौत को गले लगाना ही एकमात्र रास्ता नजर आया। घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर रजनी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है । मृतका के परिजनों ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम हर बारीक पहलू की तफ्तीश कर रही है और मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों से गहन पूछताछ जारी है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here