परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 8.15 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

0
136

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

जिला पुलिस की SIU टीम ने 26 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 8.15 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। मौके पर ही पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज 27 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में कुल 22.47 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी। इनमें एक मामला पुलिस थाना सदर सोलन और दो मामले पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here