सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन युवा कांग्रेस वर्करों को रोहड़ू से हिरासत में लिया, सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को भी हिरासत में लिया है.
शिमला. हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है. दिल्ली पुलिस ने एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले तीन युवा कांग्रेस वर्करों को शिमला जिले के रोहड़ू से हिरासत में लिया है. हालांकि, अब सोलन पुलिस ने सभी को रोक लिया है. बताय़ा जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया है.
जानकारी के अनसार, इस मामले में अब हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने सामने हो गए है. बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए यूथ कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को शिमला में जिला अदालत में लाया गया, और एसीजेएम कोर्ट नंबर में 2 में पेश किया गया, दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अदालत में मौजूद हैं. इससे पहले, सोलन पुलिस ने धर्मपुर के पास सभी को रोक लिया था.


