ठगी के मामले पुलिस ने फरार मुजरिम को जालंधर से दबोचा

0
14

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस स्टेशन में दर्ज ठगी के एक मामले में फ़रार मुजरिम को जालंधर पंजाब से धर दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में उदघोषित मुजरिमों को पकड़ने के लिये बनाई गई टीम ने ठगी के एक मामले में आरोपी करण सेठ पुत्र श्री विपन कुमार, निवासी हाउस नं C172, मोहल्ला कोट किशन चंद, डाकघर संतोषपुरा, पुलिस स्टेशन नं 3, जालंधर सिटी, पंजाब को दाओबा चौक, जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मुजरिम को 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने ने बताया कि ठगी का यह मामला वर्ष, 2018 के मुकदमा नं0 77/2018 धारा 420, 34 भारतीय दण्ड संहिता पुलिस थाना नाहन से संबंधित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here