धर्मपुर से चोरी हुआ टिप्पर 24 घंटे में बरामद, हरियाणा के नूंह से मिला वाहन

0
17

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

कसौली निवासी कपिल पुत्र अनन्त राम द्वारा पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज करवाई गई टिप्पर चोरी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 21 फरवरी 2026 को अपना टिप्पर नंबर HP-64C-9622 कसौली चौक, धर्मपुर के समीप खड़ा किया था। अगले दिन जब उनका कंडक्टर मौके पर पहुँचा तो वाहन वहां से गायब मिला। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आसपास क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन टिप्पर का कोई सुराग नहीं लग पाया। बताया गया कि उक्त टिप्पर उन्होंने लगभग दो महीने पहले ही खरीदा था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 42 लाख रुपये है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना धर्मपुर में तुरंत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने संभावित मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाज़ा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया।

तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी 2026 को चोरी हुए टिप्पर को हरियाणा राज्य के जिला नूंह क्षेत्र से सफलतापूर्वक बरामद कर लिया।

फिलहाल पुलिस चोरी में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here