Categories: Uncategorized

भरवाईं स्कूल में हुआ सड़क सुरक्षा इकाई क्लब के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ।।

ऊना (अकी रतन ,संवाददाता ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में सड़क सुरक्षा इकाई के अंतर्गत विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों की उपस्थिति मैं किया गया I इस अवसर पर स्कूल के छठी से बारहवीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया गया । इस मैं सभी विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने किया I उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थी जीवन के लक्ष्य के प्रति जागरूक किया व गुरु शिष्य के संबंधों की चर्चा करते हुए आदर की भावना रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रों ने चित्रकला, निबंध लेखन व स्लोगन लेखन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। । इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने ने सभी से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा इकाई प्रभारी प्रवक्ता राकेश कुमार की अगुवाई में हुआ I इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 minutes ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

23 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago