सोलन में भीषण सड़क हादसा, चालक की मौत

0
2318


सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पौघाट-छावशा मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार निर्माण सामग्री से लदा एक प्लांट मिक्सचर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को खाई से बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान चंबा जिले के निवासी के रूप में हुई है, हालांकि अभी तक उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है—यह तकनीकी खराबी थी या ओवरस्पीडिंग, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here