Categories: Uncategorized

नाबार्ड द्वारा जिला किन्नौर में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्राथमिकताएं तय

किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

पायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए जनजातीय जिला किन्नौर में लगभग 574.09 करोड़ रूपये के ऋण आबंटन का आंकलन किया है, जिसमें कृषि एवं सहायक क्षेत्र के लिए 372.99 करोड़, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एम.एस.एम.ई) उद्यमों के लिए 165.06 करोड़ तथा शिक्षा, आवास व सामाजिक अवसंरचना जैसे क्षेत्रों के लिए 36.03 करोड़ रुपए का आबंटन शामिल है, जिससे क्षेत्र में समावेशी विकास को गति मिलेगी। 

जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड चंद्रेश कुमार ने जानकारी दी कि नाबार्ड का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा वित्तीय सहायता के माध्यम से कृषक वर्ग को सशक्त बनाना है ताकि जिला में प्रति व्यक्ति आय में इजाफा संभव हो सके। इसके अतिरिक्त नाबार्ड जिला के अन्य सरकारी बैंकों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है ताकि अन्य बैंक कृषि एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता प्रदान करें जिससे सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोतरी दर्ज हो सके। 

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago