राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन सेरटी में कच्चे टैंक में मिला व्यक्ति का शव

0
1231

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज सुबह एक व्यक्ति का शव सिंचाई के लिए बनाए गए कच्चे पानी के टैंक में मिला। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी हाब्बन सेरटी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह टैंक में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया हैराजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज सुबह एक व्यक्ति का शव सिंचाई के लिए बनाए गए कच्चे पानी के टैंक में मिला। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी हाब्बन सेरटी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह टैंक में शव देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना राजगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here