पांवटा साहिब (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम ने बीते कल गश्त के दौरान एक युवक को स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते कल बुधवार को पुलिस टीम बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जल शक्ति विभाग के कार्यालय के सामने गली में खड़ा है तथा उसके पास भारी मात्रा में स्मैक/हेरोइन है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.43 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान नितेश चौहान पुत्र चतर सिंह निवासी बनौर, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।


