रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

0
492


रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता )


रामपुर के साथ लगते डकोलर
क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला पेश आया है।
मिली सूचना के अनुसार इशिता (18) पुत्री तुला राम निवासी देवनगर तहसील रामपुर जिला शिमला, जो वर्तमान में डकोलर में रह रही थी को उपचार के लिए एम.जी.एम.एस.सी. खनेरी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस टीम खनेरी अस्पताल पहुंची और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे ट्यूशन पढ़ने आए बच्चों ने कमरे की खिड़की से देखा कि युवती पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद पड़ोसियों ने वेंटिलेटर की ग्रिल तोड़कर दरवाजा खोला और उसे नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर द्वारा युवती के शव का परीक्षण उसकी माता की उपस्थिति में किया गया। जांच के दौरान शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए, केवल गर्दन पर वी-आकार का निशान पाया गया। घटनास्थल से बरामद दुपट्टे को पुलिस ने सबूत के तौर पर कब्जे में लिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों और रिश्तेदारों ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने धारा 194 बी.एन.एस.एस. के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here