सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
जिला सोलन के पपलोल क्षेत्र गांव रन्होग की बेटी श्वेता शर्मा सपुत्री श्री ओम दत्त शर्मा व माता श्रीमती कविता शर्मा ने UGC-NET के माध्यम से जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्वेता ने कड़ी मेहनत और लग़न से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पपलोल से हुई, जबकि स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से की। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्वेता की उपलब्धि को बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया जा रहा है।


