Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब : पार्क तोड़फोड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, JCB व ट्रैक्टर बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),

पुलिस थाना पांवटा साहिब ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह निवासी वार्ड नं. 3 वद्रीपुर तथा जयदीप सिंह निवासी वार्ड नं. 1 वद्रीपुर, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर 2025 को नगर परिषद पांवटा साहिब के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड नं. 1 स्थित नगर परिषद के पार्क की चारदीवारी, रास्ता व टिन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ने तथा पार्क में लगे सामान की चोरी करने की शिकायत थी। इस संबंध में अभियोग संख्या 239/2025 धारा 3 PDP Act व 303(2), 332(c), 3(5) BNS के तहत पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा जांच में पाया गया कि भूमि मालिक की मृत्यु के बाद उसके वारिस गुरदीप सिंह ने अपने साथी जयदीप के साथ मिलकर बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के सरकारी पार्क को तोड़ने की योजना बनाई और पार्क की तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया। जांच के दौरान CCTV फुटेज की भी सहायता ली गई।

मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र होने के बाद 02 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पार्क को तोड़ने में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन व दो ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। आरोपी पुलिस हिरासत रिमांड पर हैं तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।
सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

19 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

22 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago