शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ )
आज UMANG_JNK_Theog के सभी युवा साथियों की एक अहम बैठक लोक निर्माण विभाग (PWD) कोटखाई के विश्राम गृह में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की दिशा पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान आगामी समय में आयोजित की जाने वाली सामाजिक, संगठनात्मक और जनहित से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापकों ने सभी पदाधिकारियों और युवा साथियों को मार्गदर्शन दिया तथा भविष्य में होने वाले सभी कार्यों और गतिविधियों को अनुशासन, एकजुटता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया। बैठक में संगठन को मजबूती देने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया गया।
