Categories: Uncategorized

NH-707 पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवको से पुलिस ने बरामद किया 1.35 ग्राम चिट्टा

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता),

 सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में पुलिस थाना शिलाई की टीम ने रविवार रात्रि गश्त के दौरान NH-707 पर धकोली के समीप एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी  के अनुसार पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक ने एक गेंदनुमा कागज़ सड़क के पीछे नाली की ओर फेंक दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए फेंकी गई वस्तु को उठाकर जांच की, जिसमें चिट्टा/हेरोइन पाया गया। बरामद मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन का वजन 1.35 ग्राम पाया गया।इस संबंध में पुलिस थाना शिलाई में आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों से पूछताछ जारी है।पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago