झंडूता में अल्फा पब्लिक हाई स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0
149

झंडूता (जीवन सिंह,संवाददाता)

झंडूता उपमंडल अंतर्गत अल्फा पब्लिक हाई स्कूल, झंडूता में आज एक महत्वपूर्ण अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी झंडूता राजेश कुमार ने विशेष रूप से स्कूल के बच्चों को आग से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, जैसे आग बुझाने के उपकरणों का सही इस्तेमाल, सुरक्षित निकासी के रास्ते, “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” तकनीक तथा घरेलू गैस सिलेंडर या बिजली से जुड़ी आग की घटनाओं से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। इस मौके पर विभाग द्वारा लाइव डेमो  भी किया गया, जिसमें बच्चों ने आग बुझाने की प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा। यह व्यावहारिक प्रदर्शन छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ, जिससे उन्हें वास्तविक स्थिति में आत्मविश्वास के साथ कार्रवाई करने की समझ विकसित हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण तथा स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना की और बताया कि ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ बच्चों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि स्कूलों में ऐसी ट्रेनिंग नियमित रूप से करवाना चाहिए ताकि किसी आपात स्थिति में बच्चे घबराहट के बजाय सही तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें। यह कार्यक्रम समाज में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here