नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
पांवटा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सहारनपुर निवासी की तलाशी के दौरान नशीले कैप्सूल की बडी खेप बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फिरोज आलम निवासी गांव करोंदी डा0 मुसैल, तह0 बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को बातामंडी (पांवटा साहिब) में 1396 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया है।। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।पांवटा साहिब पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ ND&PS ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है । आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है।

