सतौन में 4.18 ग्राम स्मैक सहित एक युवक गिरफ्तार

0
193

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सतौन क्षेत्र से एक व्यक्ति को चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.18 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिरमौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU टीम द्वारा गश्त के दौरान  मुखबर खास की सूचना के आधार पर सतौन में आरोपी दिनेश कुमार पुत्र खजान सिंह निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हि.प्र. की गाड़ी नम्बर HP17J-0667 को चैक किया तो उसमें तलाशी के दौरान एक कैरी बैग मिला जिसको चैक करने पर उसके अन्दर जिप्पर लगे हुए पाऊच के अन्दर चूर्ण व डली रूप में कुल वजन 4.18 ग्राम चिट्टा/स्मैक पाया गया। मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 21, 25 ND&PS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here