Categories: Uncategorized

चिट्टा तस्करी का खुलासा: मोहाली से दो बड़े सप्लायर गिरफ्तार, 17.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार,संवाददाता),

सोलन पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। उक्त मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जिन्हें माननीय न्यायालय से चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि आरोपियों से बरामद चिट्टा मोहाली से एक विकास नामक सप्लायर से ₹12,000 में खरीदा गया था।

इस इनपुट के आधार पर पुलिस थाना अर्की की टीम ने बैकवर्ड लिंकेज के तहत कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो चिट्टा सप्लायरों—विकास सिंह पुत्र श्री सोखीने राम (उम्र 25) तथा अभिनव पुहल पुत्र श्री विक्रम सिंह (उम्र 25), दोनों निवासी गांव कंडाला, डा. धर्मगढ़, एस.ए.एस. नगर जिला मोहाली (पंजाब)—को दिनांक 20 जनवरी 2026 को गांव कंडाला से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विकास सिंह लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त एक बड़ा सप्लायर है। इस मामले में अब तक कुल 17.51 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

14 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

23 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

23 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 days ago