धर्मांतरण व संदिग्ध गतिविधियों पर रोक की मांग, एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0
179

ज्वालामुखी पंकज शर्मा

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रही संदिग्ध गतिविधियों और धर्मांतरण के मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला देहरा इकाई ने एसडीएम ज्वालामुखी डॉ संजीव शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर ठोस एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां की सांस्कृतिक परंपराएं व धार्मिक आस्थाएं इसकी पहचान हैं, लेकिन बीते कुछ वर्षों से बाहरी राज्यों से आए कुछ लोग बिना वैध दस्तावेजों के यहां घूम-घूम कर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे हैं। ये लोग कई स्थानों पर बिना पहचान पत्रों के रह रहे हैं और इनके पास न तो व्यापार करने के वैध कागजात हैं और न ही उनके वाहनों का कोई पंजीकरण उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here