नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
108 में एक फिर एक नन्ही किलकारी गूंजी जिसमे इएमटी सुनील और पायलट प्रदीप शिलाई ने कार्यकुशलता का परिचय देकर महिला की राजबन के समीप सफल डिलीवरी करवाई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 09:32 बजे शिलाई अस्पताल से दायाँ गांव, शिलाई निवासी 26 वर्षीय रवीना को रेफर किया गया था। यह महिला दूसरी बार गर्भवती थी और गर्भ में बच्चा उल्टा होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। महिला को शिलाई से पांवटा साहिब ले जाया जा रहा था। जैसे ही एम्बुलेंस राजबन और गोंदपुर पहुंची, महिला को अचानक तेज़ प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पीड़िता की हालत को देखते हुए EMT सुनील दत्त ने बिना समय गंवाए एम्बुलेंस में ही सफल डिलीवरी करवाई गई। महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया और माँ-बच्चा दोनों सुरक्षित रहे। प्रसव के बाद महिला और नवजात को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।


