Categories: Uncategorized

तलांगना में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में पूरा क्षेत्र गहरे शोक में डुबो

नोहराधार (हेमंत चौहान ,संवाददाता),

नौहराधार तहसील के घंडूरी पटवार वृत्त के अंतर्गत ग्राम तलांगना में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। मोहन सिंह पुत्र रामदयाल के रिहायशी मकान में रात करीब ढाई बजे अचानक आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के समय मकान में कुल आठ लोग मौजूद थे। मोहन सिंह की पत्नी इंद्रा देवी को जैसे ही आग लगने का आभास हुआ, वह किसी तरह घर से बाहर निकलने में सफल रहीं और शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से केवल एक व्यक्ति को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग उस समय लगी जब घर में मौजूद सभी लोग गहरी नींद में थे। हादसे में नरेश (पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी टपरोली, राजगढ़), उनकी पत्नी तृप्ता, कविता (पत्नी लोकेन्द्र, निवासी खुमड़ा, तहसील चौपाल) तथा उनके तीन मासूम बच्चों सारिका, कृतिका और कृतिक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मोहन सिंह के घर मायके में मेहमान बनकर आए हुए थे।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव इस कदर झुलस गए कि उनकी पहचान करना भी बेहद मुश्किल हो गया। इस हादसे में केवल लोकेन्द्र (42) निवासी खुमड़ा को ग्रामीणों ने गंभीर अवस्था में बाहर निकाला, जिन्हें उपचार के लिए सोलन अस्पताल रेफर किया गया है।
पटवारी द्वारा तैयार की गई प्रारंभिक रिपोर्ट में भारी जनहानि की पुष्टि की गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं तथा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एक ही परिवार की छह जिंदगियों के एक साथ खत्म हो जाने से पूरे सिरमौर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

2 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

3 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

6 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

18 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

18 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago