पांवटा साहिब में पुलिस ने गश्त के दौरान 2.47 ग्राम स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार 

0
83

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता),

पांवटा साहिब में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो व्यक्तियों को स्मैक/हैरोईन के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस टीम गश्त पर थी इसी दौरान DAV स्कुल के साथ लगते ग्राऊड में आम के पेड के नीचे से 2.47 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद की गई जो पुलिस के डर से आरोपी ने फेंक दी थी।  आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र भुवन चन्द पन्थ, निवासी वार्ड न0 10 देवीनगर पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 और रोहन चोहान पुत्र मित्र सिंह, निवासी गांव बडवास, डा0 व तह0 कमरऊ, जिला सिरमौर, हि0प्र0 के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।  एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत  मामला दर्ज कर लिया गया है  जिसमे आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here