0
26

माजरा में पुलिस ने 8.72 ग्राम स्मैक सहित एक को किया गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी 


नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

 पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.72 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान आईपीएच दफ्तर की ओर से कब्रिस्तान नहर के पास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो आरोपी के कब्जे से 8.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान मुन्तजिर पुत्र सतार मोहम्मद, निवासी गांव मेलियो डाॅ. माजरा, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है। पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.72 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान आईपीएच दफ्तर की ओर से कब्रिस्तान नहर के पास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने जब मौके पर जांच की तो आरोपी के कब्जे से 8.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान मुन्तजिर पुत्र सतार मोहम्मद, निवासी गांव मेलियो डाॅ. माजरा, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को तीन दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here