Categories: Uncategorized

स्कूटी-बाइक टक्कर में होमगार्ड जवान की मौत

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नेशनल हाइवे देहरादून- चंडीगढ़ पर माजरा क्षेत्र में सेनवाला के नजदीक एक स्कूटी-बाइक भिड़ंत में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। हादसे का शिकार जवान माजरा पुलिस स्टेशन में तैनात था।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलवीर सिह पुत्र स्व0 श्री बालकिशन निवासी गांव व डा0 कोलर तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर होमगार्ड में था  औऱ वतर्मान में पुलिस थाना माजरा में तैनात था। जानकारी के अनुसार रणवीर सिह पुत्र लाल सिह निवासी गांव व डा0 कोलर तह0 पांवटा साहिब ने  पुलिस स्टेशन माजरा में दर्ज आपने बयान में बताया कि जब वह अपनी गाडी में जा रहा था तो एक स्कूटी ने उसके आगे चल रहे मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बाइक पर सवार होमगार्ड जवान की मौत हो गई। आरोपी स्कूटी चालक की पहचान सुखविन्द्र सिह पुत्र श्री गुरदयाल सिह निवासी गांव रामपुर बंजारण के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  मामले में आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

11 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

11 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

3 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 days ago