Categories: Uncategorized

कालाआम-त्रिलोकपुर क्षेत्र में भाजपा सरकार में शुरू हुए विकास कार्यों में कांग्रेस सरकार ने जड़े ताले

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कांग्रेस की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार व कांग्रेस के विधायक पर त्रिलोकपुर व कालाआम क्षेत्र की जनता के साथ धोखा, अन्याय और शोषण के आरोप लगाए हैं। डा. बिन्दल ने कहा कि त्रिलोकपुर उत्तर भारत का एक प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता बालासुंदरी मंदिर में माथा टेकने आते हैं। कालाआम और त्रिलोकपुर में स्वास्थ्य सहित जन सुविधायें उपलब्ध करवाने का जो भागीरथी प्रयास भाजपा सरकार में हुआ था उस पर कांग्रेस सरकार ने आते ही तालाबंदी कर दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज शुक्रवार को अपने बूथ संपर्क अभियान के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत कालाआम और त्रिलोकपुर पंचायतों में आयोजित बूथ स्तरीय बैठकों में भाग लिया। इस दौरान डा. बिन्दल ने खरकों, पोठिया, त्रिलोकपुर और ओगली बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं पर गहरी मंत्रणा की।

डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार ने संपूर्ण बजट और स्टाफ की स्वीकृति के उपरांत त्रिलोकपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) खोला था किन्तु खेद का विषय है कि कांग्रेस सरकार बनते ही इसमें ताला जड़ दिया गया। त्रिलोकपुर पालियों क्षेत्र के हजारों लोग चिकित्सा कार्य के लिए, ईलाज के लिए हरियाणा के निजी चिकित्सकों के पास जाने के लिए मजबूर हैं।

डा. बिन्दल ने कहा कि त्रिलोकपुर स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय व पशु चिकित्सालय के लिए बड़े भवनों के निर्माण की जरूरत थी। त्रिलोकपुर में कम से कम 30 बिस्तरों का बड़ा अस्पताल बनाना व पंचकर्म चिकित्सा का बड़ा संस्थान खड़ा करना जरूरी था। परन्तु कांग्रेस सरकार ने त्रिलोकपुर की पीएचसी बंद करके बड़े अस्पताल के बनने के सारे रास्ते बंद कर दिए।

डा. बिन्दल ने कहा कि बहुत बड़े प्रयास किए और नरेन्द्र मोदी की सरकार से कालाआम में ईएसआईसी अस्पताल स्वीकृत करवाया, जमीन तय की, शिलान्यास करवाया। आज वह विशाल अस्पताल बनकर तैयार है, किन्तु प्रदेश कांग्रेस सरकार की ओर से अस्पताल को चलने में रूकावटे पैदा की जा रही हैं। अस्पताल तक मरीजों का पहुंचना दूभर हो गया है, सड़के या तो बंद है या टूटी पड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को चाहिए था कि आगे बढ़ कर ईएसआईसी की मदद करती, सड़के, रास्ते ठीक करती व श्रमिकों के अतिरिक्त जन सामान्य के ईलाज का प्रावधान भी इस अस्पताल में करती परन्तु गरीब आदमी के लिए राहत मिले ऐसा कांग्रेसियों को कबूल नहीं है।


डॉ. बिन्दल ने कहा कि त्रिलोकपुर के इलाके में अनेक बड़े-छोटे पुलों का निर्माण पूर्व भाजपा सरकार में किया गया था जिसमें नीमवाली का पुल, अंधेरी का पुल, मझांडा का पुल, बुढ़डियों का पुल, जाटांवाला का पुल शामिल है। परन्तु आज सड़कों की दुर्दशा केवल कांग्रेस की देन है। पूरे ईलाके के विकास को ग्रहण लगा दिया गया है। भाजपा सरकार के समय के विकास कार्यों की शिलान्यास, उद्घाटन की पट्टिकाएं तोड़ी जा रही हैं। जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फैकने का मन बना लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

12 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

12 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

4 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 days ago