पांच साल पुराने एनडीपीएस मामले में भगोड़ा आरोपी शिवम् गिरफ्तार, राजपुरा से दबोचा

0
125

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

पुलिस थाना परवाणू में गठित पी.ओ. सैल की टीम ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 05-01-2026 को टीम ने एक भगोड़े आरोपी शिवम् पुत्र श्री अरुण कुमार, निवासी गाँव सिल्हारी, डाकखाना व तहसील कंडाघाट, जिला सोलन, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 04/2026 दिनांक 05-01-2026, धारा 209, 269 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 10-04-2019 को पुलिस थाना परवाणू की टीम ने आरोपी शिवम् को उसके दो अन्य साथियों सहित 78.14 ग्राम चूरापोस्त तथा 1.67 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में अभियोग संख्या 50/2019 दिनांक 10-04-2019, धारा 15 व 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के अन्वेषण के उपरांत आरोपी व सह-आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।ट्रायल के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी शिवम् को कई बार पेश होने के आदेश दिए गए, किंतु वह लगातार अनुपस्थित रहा। परिणामस्वरूप न्यायालय ने उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा, जिस कारण उसकी गिरफ्तारी में विलंब हुआ।पुलिस की गुप्त सूचना एवं सतत निगरानी के आधार पर अंततः आरोपी को राजपुरा (पंजाब) क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज दिनांक 06-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here