सलोगड़ा मेला ग्राउंड में चिट्टा सप्लाई का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

0
178

सोलन (नरेंद्र कुमार,संवाददाता),

जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 04-01-2026 को SIU टीम अपराधों की रोकथाम एवं गश्त के उद्देश्य से शहर सोलन में रवाना थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सलोगड़ा मेला ग्राउंड में एक Citroën कार खड़ी है, जिसमें सवार दो युवक चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई करने की फिराक में हैं।सूचना के आधार पर SIU टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और वाहन में सवार दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उनकी पहचान जितेश उर्फ मुन्ना (28 वर्ष), निवासी क्लीन सोलन तथा नीरज (31 वर्ष), निवासी गांव ढलयाना, डाकघर सलोगड़ा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 6.02 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई।इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त Citroën वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 05-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी जितेश उर्फ मुन्ना के खिलाफ कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट और सोने के आभूषणों की चोरी के मामले शामिल हैं। वहीं आरोपी नीरज के विरुद्ध भी दो आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। फिलहाल मामले में अन्वेषण जारी है और पुलिस नशे के नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here