नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
पांवटा साहिब पुलिस थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिट्टा/स्मैक के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीले पदार्थ की तस्करी/कब्जे में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बीरखान उर्फ अमित पुत्र राणा, निवासी गांव अजीवाला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के कब्जे से 8.17 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध नशा कारोबार में आरोपी के साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


