Uncategorized

चम्बा–तीसा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: इंड नाला के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सिंगर जगदीश सोनी हिमगिरी सहित तीन सवार

चम्बा (ओपी शर्मा, संवाददाता),
तीसा मुख्य मार्ग पर ईड़ (इंड) नाला के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंबा से हिमगिरि की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान हरि सिंह पुत्र देविया, निवासी गांव कुहोग, डाकघर सिद्धोट, तहसील चुराह, जिला चंबा और उनकी पत्नी शिव देई उर्फ कमलो के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए प्रसिद्ध सिंगर जगदीश सोनी पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव कुंडी, डाकघर सिद्धोट, तहसील चुराह, जिला चंबा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक हरि सिंह जिला चंबा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

16 hours ago

भारतीय जीवन बीमा निगम के सीनियर डिवीजनल डिवीजनल मैनेजर दिनेश शर्मा ने किया नाहन शाखा का भ्रमण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), निगम के DO,CLIA और एजेंटों के साथ की विशेष बैठक,निर्धारित…

19 hours ago

सोलन : पपलोल (कंडाघाट }की श्वेंता शर्मा ने JRF उत्तीर्ण कर रचा इतिहास।

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन के पपलोल क्षेत्र गांव रन्होग की…

19 hours ago

सोलन में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, 14.71 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन में नशे के खिलाफ चलाए जा…

19 hours ago

कसौली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पति सहित दो आरोपियों की साजिश बेनकाब

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), कसौली थाना क्षेत्र में हुई विवाहिता सुमन की…

19 hours ago

हरिपुरधार के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौत, छोटा भाई गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिला सिरमौर के संगड़ाह पुलिस थाना क्षेत्र में हरिपुरधार के समीप एक…

23 hours ago