Uncategorized

जिला सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी में संलिप्त आरोपी की 43 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त

सोलन ( नरेंद्र कुमार,संवाददाता ),

जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना धर्मपुर में वर्ष 2018 में दर्ज NDPS एक्ट के एक पुराने मामले में पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित करीब 43 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त/फ्रीज़ किया है। यह कार्रवाई फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के आधार पर की गई है।पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2018 को थाना धर्मपुर पुलिस ने आरोपी धनी राम पुत्र श्री तिखु राम, निवासी जाडली, उम्र 62 वर्ष, को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से उस समय 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। इस संबंध में थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 108/2018 धारा 18 व 20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद 3 अप्रैल 2019 को आरोपपत्र माननीय अदालत में पेश किया गया, जो वर्तमान में विचाराधीन है।मामले की वित्तीय जांच में सामने आया कि आरोपी धनी राम लंबे समय से चरस व अफीम की तस्करी में संलिप्त था और योजनाबद्ध तरीके से अपने ग्राहकों को नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। अवैध कमाई से उसने अपने पुत्रों संजीव कुमार व नीलम कुमार के नाम दो एलएमवी वाहन और एक टिप्पर खरीदा था, जबकि उसके पास कोई वैध आय का स्रोत नहीं था। इसी अवैध आय से अर्जित करीब 43 लाख रुपये की संपत्ति को अब सीज कर दिया गया है।वर्तमान में आरोपी धनी राम थाना कुनिहार के अभियोग संख्या 0061/2025 के तहत जेल में बंद है, जिसमें उसके कब्जे से 1.622 किलोग्राम चरस और 1.624 किलोग्राम अफीम बरामद हुई थी। इस मामले में भी वित्तीय जांच के तहत 6.34 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा पुष्टि की जा चुकी है।जिला सोलन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पिछले सवा साल में NDPS एक्ट के तहत 39 आरोपियों की 15.60 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

8 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

10 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago