Uncategorized

रोटरी क्लब नाहन ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष की दी शुभकामनाये

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता ),

रोटरी क्लब के सदस्यों ने जिला उपायुक्त सिरमौर, प्रियंका वर्मा, आईएएस से भेंट कर उन्हें नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वर्ष 2026 में उपायुक्त प्रियंका वर्मा के सक्षम, दूरदर्शी एवं जनहितैषी नेतृत्व में सिरमौर जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। क्लब के सदस्यों ने आशा जताई कि आने वाले समय में जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में और अधिक अवसर प्राप्त होंगे तथा सिरमौर निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि रोटरी क्लब नाहन सदैव जिला प्रशासन के साथ मिलकर समाजसेवा, जनकल्याण एवं विकासात्मक कार्यों में सहयोग करता रहा है और भविष्य में भी प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं को आगे बढ़ाता रहेगा। इस अवसर पर सुरिंदर सैनी, सचिन चावला एवं उप-मंडल अधिकारी (ना.) नाहन राजीव सांख्यान भी उपस्थित रहे। सभी ने जिला उपायुक्त को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सिरमौर जिले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

7 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

8 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago